Mon. Apr 27th, 2026

जनसंपर्क अभियान में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन–डॉ.धर्मेंद्र सिंह

गोरखपुर–दिनांक 26.02.2022

जनसंपर्क अभियान में जनता का मिल रहा अपार जनसमर्थन–डॉ.धर्मेंद्र सिंह

आज दिनांक 26 फरवरी 2022 को झरना टोला के वार्ड न० 14 के पूर्व पार्षद एवं महानगर उपाध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के आग्रह पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह जनसंपर्क के लिए पहुंचे और जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत की। डॉ. धर्मेन्द्र सिंह जिस भी व्यक्ति के घर गये वह व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य जनसम्पर्क अभियान में सम्मिलित होते हुए अपने साथ लोगों को जुड़ता देख डॉ. धर्मेन्द्र सिंह आश्चर्यचकित हो गये।

उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में जन सरोकार से सम्बन्धित कार्यो से जनता अत्याधिक प्रभावित है और खुले दिल से योगी आदित्यनाथ का समर्थन कर रही है। जनसमर्थन सिर्फ किसी एक विधानसभा या जिले में सीमित नहीं है। बल्कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश से अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जिसे देखकर लग रहा है भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड बहुमत के साथ दुबारा सरकार बनाने जा रही है।

(मीडिया प्रभारी– भाजपा कार्यालय गोरखपुर)

Related Post