Fri. Jul 3rd, 2026

जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी और शिक्षक

जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी और शिक्षक

विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सीडीओ बलराम सिंह ने बीईओ व शैक्षणिक स्टाफ संग बैठक को किया संबोधित

कस्तूरबा के शैक्षणिक स्टाफ व बीईओ संग बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश,शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन, आवासीय सुविधाओं व शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विस्तार से की चर्चा

News17 india संवाददाता की रिपोर्ट:

सिद्धार्थनगर। विकास भवन के आंबेडकर सभागार में सीडीओ बलराम सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ एवं खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्राओं की सुरक्षा, अनुशासन, आवासीय सुविधाओं व शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीडीओ ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का उद्देश्य वंचित एवं ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने छात्राओं की नियमित उपस्थिति, बेहतर शिक्षण व्यवस्था, समयबद्ध शैक्षणिक गतिविधियों व विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

कस्तूरबा के शैक्षणिक स्टाफ व बीईओ संग बैठक में सीडीओ ने दिए निर्देश: छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा, अनुशासन व आवासीय व्यवस्थाओं को बनाएं बेहतर निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिकायत मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विद्यालयों में नियमित निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव व शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान बीएसए शैलेश कुमार समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करने व छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए नवाचार आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *