Wed. Apr 22nd, 2026

जिला बदर अपराधी घर पर मिला मौजूद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीआरओ सेल/सिद्धार्थनगर
दिनांक 12.04.2021

जिला बदर अपराधी घर पर मिला मौजूद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

*राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर द्वारा* अपराध एवं अपराधियों के उन्मूलन के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत सुरेश चंद्र रावत, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के पर्यवेक्षण, श्री प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के निर्देशन और तहसीलदार सिंह, प्रभारी निरीक्षक ढेबरुआ के कुशल नेतृत्व में दिनाँक: 12.04.2021 को सायंकाल 09.10 बजे, उप-निरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुँवर, प्रभारी चौकी कठेला, थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा मुखविरी सूचना के आधार पर हमराह हे0.का0. सुरेश वरुण, हे0.का0. रामस्वरूप व का0. रामसेवक के साथ संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अब्दुल्लाह पुत्र जमीरुल्लाह निवासी तेनुआ थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया गया । उल्लेखनीय है कि उपरोक्त अभियुक्त श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट सिद्धार्थनगर द्वारा वाद संख्या: 0069/2020 धारा 3(3) उ0.प्र0. गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत दिनाँक: 26.11.2020 को जिला बदर किया गया था, परन्तु अभियुक्त ने आदेश की अवहेलना किया और अपने घर पर आज मौजूद मिला, जिसके कारण उसे उसके घर से धारा 10 उ0.प्र0. गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया । इस सम्बंध में अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी ।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्रा)

Related Post