जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड की प्रगति कम पाये जाने पर व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया
सिद्धार्थनगर: जिला स्वास्थ्य समिति (डी०एच०एस०) एवं स्वास्थ्य विभाग से संबधित योजनाओ की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। प्रगति लाकर लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।उन्होंने उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी को क्षेत्र भ्रमण करने हेतु निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ आयुष्मान सेन्टर समय से खुले।
जिलाधिकारी ने समस्त एमओआईसी को निर्देश दिया कि जो आशा डिलीवरी नही करा रही है उन्हें चिन्हित कर नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। एएनएम, आशा व सीएचओ को सभी प्रकार किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बीएचएनडी दिवस में एएनएम व सीएचओ मिलकर कार्य करें। काम न करने वाले डाक्टर, सीएचओ,आशा, एएनएम को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया। टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग कराने का निर्देश दिया। फीडिंग में सही मोबाइल नम्बर लिखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होना चाहिए। एएनएम और आशा के साथ बैठक करें। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने अनटाइड फन्ड,परिवार नियोजन, टीकाकरण अभियान, पी0सी0पी0एन0डी0टी0, रोगी कल्याण समिति, हेल्थ वेलनेस सेन्टर,आदि की समीक्षा की। उन्होंने समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को परेशान न किया जाये।इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 ए0के0 झा,जिला पंचायतराज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, डैम राजेश मिश्रा, डी०सी०पी०एम०, समस्त सीएचसीपीएचसी के एम०ओ०आईसी०, बीपीएम, बीसीपीएम,आदि उपस्थित थे।

