जिलाधिकारी ने माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया गया। माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कालेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा मेडिकल कालेज के सभी वार्डो का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने उपस्थित डाक्टरो को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजो को बाहर की दवा कदापि न लिखे। आने वाले मरीजो का सही ढंग से इलाज करें व उनके साथ सही व्यवहार करे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्थाा ठीक कराने का निर्देश दिया।