सिद्धार्थनगर 22 दिसम्बर 2025
जिलाधिकारी ने वी-पैक्स हरिवंशपुर का किया औचक निरीक्षण
निर्धारित रेट पर खाद वितरण करने का जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें
जिलाधिकारी ने दिए निर्देश! किसानों से खतौनी,आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर अवश्य लें
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने
साधन सहकारी समिति, वी-पैक्स हरिवंशपुर,विकास खण्ड लोटन का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा स्टाक रजिस्टर एवं वितरण रिजस्टर को चेक किया गया।उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित रेट पर खाद का वितरण कराये। किसानों को अनावश्यक रूप से परेशान न करे तथा किसानों से खाद वितरण के समय खतौनी, आधार कार्ड और मोबाइल नम्बर अवश्य ले।

