Sun. May 31st, 2026

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील बांसी में सुनी जनता की शिकायत

सिद्धार्थनगर 20 दिसम्बर 2025

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील बांसी में सुनी जनता की शिकायत-गुणवत्तापूर्ण शतप्रतिशत निस्तारण के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने दिए निर्देश! तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये

सिद्धार्थनगर: शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। तहसील बांसी में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील बांसी में आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, एवं उपजिलाधिकारी बांसी नितिन चक्रवर्ती तथा पुलिस विभाग से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा तहसील समाधान दिवस में पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया। अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी द्वारा तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर मौके का जांच कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण कराये।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस बांसी में उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसके साथ ही शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्यवाही किया जाये।

जिलाधिकारी ने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना ले। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लम्बित नही होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लम्बित पाया जायेगा तो सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायत के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण कर उसके बाद की आख्या लगायेगे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। लमुई ताल के हलका लेखपाल राजाराम द्वारा वरासत के प्रकरण में पैसा मांगने का आरोप तथा तहसील दिवस में बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने के कारण उपजिलाधिकारी को लेखपाल राजाराम को निलम्बित करने का निर्देश दिया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के आयोजन के अवसर पर कुल 48 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व-30, पुलिस विभाग से सम्बन्धित-05, नगर पालिका-10, पूर्ति-02 तथा बाल विकास विभाग-01 प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत हुए। राजस्व के 05 प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण की कार्यवाही सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को सुनिश्चित करने हेतु निर्र्देिशत किया गया।

सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त डी0एफ0ओ0, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, तहसीलदार बांसी़, तहसील बांसी क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त थानाध्यक्ष, खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत, सीडीपीओ तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *