उत्तरप्रदेश/लखनऊ वन विभाग
सिद्धार्थनगर 23 जून 2020
जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम (25 करोड़ वृक्षारोपण) का लक्ष्य
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, सिद्धार्थनगर ने जानकारी देते हुए बताया है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में वन महोत्सव के अवसर पर एक ही दिन में 25 करोड़ पौधरोपण कार्यक्रम “25 करोड़ वृक्षारोपण मिशन 2020” को जैविक पद्धति केन्द्रित मिशन बनाया जा रहा है।
पौधो को समुचित पोषण तत्व उपलब्ध करवाकर पौधों को स्वस्थ्य व उच्च वृद्धि दर प्राप्त करने के लिए वन विभाग की पौधशालाओं व पौधरोपड़ क्षेत्रों में कम्पोस्ट खाद दी जा रही है। पौधों के लिए कम्पोस्ट खाद का क्रय निराश्रित गोवंश स्थलों के किया जा रहा है। वृक्षारोपड़-मिशन 2020 जैविक पद्धति केन्द्रित होने के परिणाम स्वरूप एक ओर पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी वही दूसरी ओर कम्पोस्ट खाद विक्री से गौवंश स्थलों को स्थायी आय का स्रोत उपलब्ध होगा।
नर्सरी एवं वृक्षारोपड़ में पौधों को पोषक तत्व देने के लिए जीवामृत का निर्माण नर्सरियों में किया जा रहा है। जीवामृत बनाने की विधि वन विभाग की वेवसाइट http://upforest.gov.in प्रचार सामग्री के रूप में उपलब्ध है, संलग्न कर प्रषित है। जीवामृत/कम्पोस्ट का उपयोग सभी नर्सरियों में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। नर्सरियों में जैविक कीटनाशक का उपयोग भी बड़े पैमाने पर शुरू किया गया है तथा जिसका उपयोग वृक्षारोपड़ में भी किया जाएगा।
उक्त जानकारी मुकेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दी गयी है।
