सिद्धार्थनगर: दिनांक 14 अक्टूबर 2026
डीएम के निर्देश पर नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थ पर आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा चलाया गया विशेष छापामार अभियान
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन के आदेश के क्रम में आयुक्त,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 द्वारा आज दिनांक 14/10/26 को नवरात्र पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल दल द्वारा तेतरी बाजार, नौगढ़ से 01 कुट्टू साबूत व 01 रॉयल रतन ब्रांड साबूदाना का नमूना तथा अलीगढ़वा से 01 बादाम, 01 साबूदाना, 01 मूँगफली तेल का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल 05 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया,सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर एल यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

