Thu. May 7th, 2026

डीएम ने कालानमक बोर्ड की बैठक में उत्पादन व ब्रांडिंग पर रणनीति बनाने के दिए निर्देश

डीएम ने कालानमक बोर्ड की बैठक में उत्पादन व ब्रांडिंग पर रणनीति बनाने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में काला नमक बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कालानमक धान के उत्पादन, संवर्धन और विपणन को बढ़ावा देने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कालानमक धान की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को समय से तकनीकी जानकारी, उन्नत बीज और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने कालानमक चावल की गुणवत्ता सुधारने के साथ-साथ उसकी प्रभावी ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही, ताकि इसकी पहचान उन्नत बीज, तकनीकी सहायता व संसाधन समय से उपलब्ध कराएं जिससे प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन पर आय बढ़ाने की योजना पर चर्चा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो सके। डीएम ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कालानमक चावल के प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर बल दिया। बैठक में उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पांडेय, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *