Sun. Jul 26th, 2026

डुमरियागंज में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या के आतंक से राहगीर और किसान परेशान

डुमरियागंज में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या के आतंक से राहगीर और किसान परेशान

मुख्य सड़कों,बाजारों,चौराहों पर झुंड में घूम रहे छुट्टा पशुओं से राहगीरों को दुर्घटना की आशंका

स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग!लोगों के साथ कोई दुर्घटना न हो इसलिए कान्हा गौशाला में संरक्षित किए जाएं छुट्टा पशु

वहीं (EO) डुमरियागंज ने कहा कि जल्द अभियान चलाकर कान्हा गौशाला में भेजे जाएंगे सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु

सिद्धार्थनगर से न्यूज 17 इंडिया संवाददाता कौश्लेश मिश्र की रिपोर्ट..

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत डुमरियागंज क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या आम लोगों और किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। बाजार, मुख्य सड़कों और चौराहों पर झुंड के रूप में घूम रहे पशुओं से राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। वहीं, इन्हें सड़कों से हटाने पर ये आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण हालात और भी मुश्किल हो गए हैं। फिसलन भरी सड़कों पर छुट्टा पशुओं के जमावड़े से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राप्ती तट पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित कान्हा गोशाला का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को सुरक्षित आश्रय देना था, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में पशु सड़कों पर खुलेआम घूम रहे हैं।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़कर कान्हा गोशाला में भेजा जाए। जिससे राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और किसानों की फसलों को भी नुकसान से बचाया जा सकेगा। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (EO) सचिन कुमार पटेल ने बताया कि जल्द ही विशेष अभियान के तहत छुट्टा पशुओं को पकड़कर कान्हा गोशाला में भेजा जाएगा। सोर्स विज्ञप्ति।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *