Wed. Jul 8th, 2026

थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ने एक अभियुक्त को एक अदद देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 17.11.2020

थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर ने एक अभियुक्त को एक अदद देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

रामअभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “अपराध की रोकथाम एंव अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व उमेश शर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के पर्यवेक्षण में तथा रणधीर कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में उ0नि0 जयप्रकाश तिवारी मय हमराह हेका0 फखरे आलम खाँ व का0 राजेश कुमार गौड़ द्वारा मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुचंकर अभियुक्त सदानन्द पुत्र रामप्रकाश साकिन भैंसी थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थऩगर उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 16.11.2020 को समय 22.05 बजे एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 228/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय/जेल भेजा गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1.उ0नि0 जयप्रकाश तिवारी थाना त्रिलोकपुर जनपद सि0नगर
2. हे0का0 फखरे आलम खां थाना त्रिलोकपुर जनपद सि0नगर
3. का0 राजेश गौड़ थाना त्रिलोकपुर जनपद सि0नगर।

(न्यूज़17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post