दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि ने ली परेड की सलामी: 299 प्रशिक्षुओं को दिलाई शपथ
रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षु आरक्षियों को पद और गरिमा के साथ कर्तव्यों एवं सेवाभाव के प्रति किया जागरूक
प्रशिक्षु आरक्षियों की तैनाती से जिले में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत! बढ़ेगी पुलिस बल की ताकत
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों की पासिंग आउट परेड रविवार को सुबह आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड की सलामी ली गई एवं मान-प्रणाम ग्रहण किया गया।इस अवसर पर परेड में सम्मिलित हुए कुल 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को पद और उसकी गरिमा के साथ कर्तव्यों के प्रति सजगता व सेवाभाव आदि की शपथ दिलाई गई। जनपद की कानून और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह जवान सदैव तत्पर एवं कार्यकुशलता काम करेंगे। यह जनपद के अलग-अलग थानों सुरक्षा की कमान संभालेंगे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने परेड में सम्मिलित 299 प्रशिक्षु आरक्षियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी बहादुर जवान, उर्जावान, जिज्ञासु हैं।
हमें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये रिकूट आरक्षी अपने अभीष्ट कर्तव्य को बेहतर ढंग से संपादित करेंगें। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने जवानों को उनके कार्य का बोध कराया और फील्ड में विषम परिस्थिति में काम कैसे करना है इसके बारे में जानकारी दी।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 20 मई 2025 से 20 जुलाई 2025 तक रिजर्व पुलिस लाइंस में कुल 655 (519 पुरुष, 136 महिला) रिकूट आरक्षी प्रारंभिक प्रशिक्षण (जेटीसी) प्राप्त किया। इसके बाद 219 पुरुष रिकूट आरक्षी जनपद गोंडा और 136 महिला रिक्रूट आरक्षी जनपद गोरखपुर में आरटीसी के लिए भेजे गए हैं। इसमें शेष 300 पुरुष रिक्रूट आरक्षियों का प्रशिक्षण 21 जुलाई 2025 से रिजर्व पुलिस लाइंस सिद्धार्थनगर से शुरू हुआ। इसमें एक रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रशिक्षण अवधि में ही किन्हीं कारणों से त्याग पत्र दे दिया गया। जबकि, 299 रिक्रूट आरक्षियों ने प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षुओं को कठिन परिस्थिति में धैर्य रखते हुए कैसे ड्यूटी करना है, इसकी जानकारी दी गई।अंत जिलाधिकारी ने सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया,तथा साथ में जिलाधिकारी ने अनुशासन को सबसे अहम बताया।
सिद्धार्थनगर जनपद की कानून-व्यवस्था अब और चुस्त-दुरुस्त हो जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 638 आरक्षियों को जिले के कुल 20 थानों पर तैनाती दी गई है। इससे बीट पर पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ेगी तो सूचना तंत्र मजबूत होगा और हर छोटी बड़ी घटनाओं की जानकारी के साथ ही त्वरित कार्रवाई हो सकेगी। लंबे समय से बल की कमी के चलते जिन थानों पर दबाव बना रहता था, वहां अब राहत मिलने की उम्मीद है। नई तैनाती के साथ ही अपराध नियंत्रण,गश्त व्यवस्था और त्वरित कार्रवाई की क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी।
जनपद में पुलिस भर्ती के प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग चल रही थी, जो पूरी हो गई और रविवार को पासिंग आउट परेड के साथ ही उन्हें थानों पर तैनाती दे दी गई,विभाग के जानकारों के अनुसार, इन नवप्रशिक्षित आरक्षियों की खासियत सिर्फ संख्या नहीं बल्कि उनका बहुआयामी प्रशिक्षण है। यह बैच पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ साइबर अपराध, डिजिटल साक्ष्य संकलन और नए आपराधिक कानूनों की गहरी समझ है। सिद्धार्थनगर जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 638 पुलिसकर्मी को मिली नई तैनाती।
कहां होगी कितनी तैनाती:
थाना सिद्धार्थनगर,नई तैनाती-31
थाना उसका बाजार,नई तैनाती-36
थाना मोहाना,नई तैनाती-22
थाना लोटन,नई तैनाती-34
थाना कपिलवस्तु,नई तैनाती-26
थाना डुमरियागंज,नई तैनाती-40
थाना त्रिलोकपुर,नई तैनाती-32
थाना भवानीगंज,नई तैनाती-30
थाना पथरा बाजार,नई तैनाती-22
थाना इटवा,नई तैनाती-49
थाना मिश्रौलिया,नई तैनाती-32
थाना गोल्हौरा,नई तैनाती-31
थाना शोहरतगढ़,नई तैनाती-37
थाना चिल्हिया,नई तैनाती-36
थाना ढेबरुआ,नई तैनाती-36
थाना कठेला समय माता,नई तैनाती- 26
थाना बांसी,नई तैनाती- 39
थाना खेसरहा,नई तैनाती-38
थाना जोगिया उदयपुर,नई तैनाती -17
थाना शिवनगर डिडई,नई तैनाती -24

