Thu. Sep 10th, 2026

पी0आर0वी0-1508 को, कालर की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए / 02 मोटरसाइकिल के बीच हुए एक्सीडेंट से घायल   दोनों युवको को इलाज के लिए पहुंचाया जोगिया CHC,आम जनमानस द्वारा हो रही भूरि-भूरि प्रंसशा

PRO सेल – दिनांक 09.05.2021

पी0आर0वी0-1508 को, कालर की सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए / 02 मोटरसाइकिल के बीच हुए एक्सीडेंट से घायल   दोनों युवको को इलाज के लिए पहुंचाया जोगिया CHC,आम जनमानस द्वारा हो रही भूरि-भूरि प्रंसशा

आज दिनांक 09-05-2021 को समय-15:35 बजे कॉलर – कन्हैया जी के द्वारा सूचना दिया गया कि ककरही पुल के पास 02 मोटरसाइकिल के बीच एक्सीडेंट हुआ है । इस सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 03 मिनट के अन्दर पी0आर0वी0-1508 द्वारा मौके पर पहुँच कर देखा गया कि एक व्यक्ति जिसका नाम-अनिल चौहान पुत्र-धर्मनाथ चौहान ग्राम-बंजरहि थाना- बांसी के सर पर चोट लगने की वजह से कान के रास्ते खून आ रहा था । जिसको बिना किसी प्रकार की देर किए उपरोक्त घायल व्यक्ति को को अपनी PRV-1508 के द्वारा CHC जोगिया लाकर इलाज के लिए भर्ती किया गया तथा उनके परिजनों को जरिये मोबाइल से बात कर घटना से अवगत कराते हुए CHC जोगिया बुलवाया गया जिसका इलाज चल रहा है। इस घटना का आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रंसशा किया जा रहा है ।

*ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गण-*
1-हे0का0- अशोक कुमार
2-आरक्षी- पुजारी
3-चालक आ0- संतोष कुमार पाण्डेय

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा…)

Related Post