Sun. May 10th, 2026

पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना पर सांसद पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरसात से पहले सड़कें गड्डा मुक्त करने के निर्देश

पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना पर सांसद पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बरसात से पहले सड़कें गड्डा मुक्त करने के निर्देश

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना – के अनुमोदन को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में चर्चा

सिद्धार्थनगर। लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026– 27 के लिए प्रस्तावित मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण की कार्ययोजना – के अनुमोदन को लेकर शनिवार – को कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों – ने जिले के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रणनीति – साझा की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि मानसून की शुरुआत से पूर्व जनपद की सड़कों की मरम्मत और गड्डा मुक्ति का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। सांसद ने विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के लिए हर तीन माह में समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य जिला मार्गों, राज्य राजमार्गों और धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल प्रेषित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही सांसद ने स्पष्ट किया कि कार्ययोजना में जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाए गए प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया जाए।

बैठक के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से जनपद में ‘ब्लैक स्पॉट’ चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। सांसद ने यह भी कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 की स्वीकृत सड़कों की सूची विधानसभावार सभी जनप्रतिनिधियों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून, एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में अधिशासी अभियंता कमल किशोर (प्रांतीय खंड), विवेक कुमार राय (बांसी) सहित विभाग के सभी सहायक व अवर अभियंता मौजूद थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *