Sun. Jul 5th, 2026

पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

सिद्धार्थनगर-दिनाँक 17.09.2020

पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही

*रामअभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में* अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अऩ्तर्गत मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी , इटावा के कुशल निर्देशन में थाना मिश्रौलिया, जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही –

थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर पर अवैध शराब के निष्कर्षण व बिक्री करने वाले अपराधियों के विरुद् प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी थाना मिश्रौलिया द्वारा मु0अ0सं0 155/20 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम ( गैंगस्टर एक्ट) पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्त शंभू पुत्र मलहू, इनल पुत्र गोमती , गणेश प्रसाद पुत्र भागीरथी निवासी गण ओदनाताल थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है थाना क्षेत्र के अन्य अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1- प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
2- उ0नि0 रामकुमार यादव थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थ नगर
3-उ0नि0 श्री सर्वेश यादव थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर
4- आरक्षी शिवाकांत यादव थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडिटर विजयकुमारमिश्र)

Related Post