लखनऊ: 05 अप्रैल 2026
प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत प्रधान संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने सभी सम्मानित समस्त प्रधान साथियों से अति विनम्र निवेदन किया है कि संगठन 15 अप्रैल के बाद लखनऊ में एक बैठक आहुत करने वाली है।जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधानों को ही चुनाव के दौरान प्रशासक बनाने एवं ग्राम प्रधानों के भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि चर्चा के बाद बाकी के कुछ लोग रुकेंगे जो मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा तमाम वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर तमाम मुद्दों पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जायेगा। उन्होंने समस्त प्रधान साथियों से आग्रह पूर्वक अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ आने की अभी से तैयारी कर लीजिए। तारीख और स्थान 15 अप्रैल के बाद आप सबको बता दिया जाएगा। उन्होंने अनुरोध किया है कि आप लोग हमारा निवेदन स्वीकार करें और भारी से भारी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कौशल किशोर पांडे प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश।

