जंगलराज से मंगलराज तक जेवर की यात्रा पूरी : योगी
नोएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक मुख्यालय का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री व मौके पर मौजूद अन्य
निवेश, बेहतर कानून-व्यवस्था और पारदर्शी व्यवस्था ने बदली प्रदेश की तस्वीर-सीएम योगी
6785 करोड़ की इलेक्ट्रॉनिक्स परियोजना का सीएम योगी ने किया शिलान्यास
जेवर में लगेगी पीसीबी निर्माण इकाई भारत बनेगा निर्यातक : अश्विनी वैष्णव
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी विकास में पिछड़ेपन और असुरक्षा की पहचान रखने बाला जेवर आज ‘जंगलराज से मंगलराज’ की यात्रा पूरी कर देश के सबसे बड़े निवेश केंद्रों में शामिल हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों के कारण जेवर औद्योगिक विकास का नया प्रतीक बनकर उभरा है।मुख्यमंत्री योगी ने जेवर के सेक्टर-10 में अंबर एंटरप्राइजेज और दक्षिण कोरिया की एसेंट सर्किट्स के संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। करीब 6,785 करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना में प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीची) सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र से हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और प्रदेश की इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का सबसे बड़ा मोबाइल निर्माण केंद्र बन चुका है और देश में बनने वाले लगभग 55 प्रतिशत मोबाइल फोन प्रदेश में तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।नोएडा प्राधिकरण के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के दौरान सीएम ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ फीता काटा और प्रवेश किया। उन्होंने अपनी सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के “पापों के गड्डों” को भरने में समय लगा और इसके बाद कोविड-19 महामारी जैसी चुनौती का सामना करना पड़ा।
एमएसएमई दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्पादों की ब्रॉडिंग और बाजार उपलब्ध कराकर इसे नई पहचान दिलाई। उन्होंने दावा किया कि आज देश के 55 प्रतिशत मोबाइल और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं। सीएम ने कहा- इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर में निवेश से वैश्विक विनिर्माण का हब बनेगा उत्तर प्रदेश देश का 55% एथेनॉल उत्पादन यूपी में : सीएम ने कहा कि एथेनॉल बलेंडिंग पॉलिस्ते लागू होने के बाद यूपी सबसे ज्यादा एथेनॉल उत्पादन वाले राज्य बन गया है। देश का करीब 55 फीसदी एथेनॉल उत्पादन अकेले यूपी कर रहा है।
जेवर में लगेगी पीसीबी निर्माण इकाई भारत बनेगा निर्यातक: रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि जेवर में जल्द जल्द ही प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी। इसके शुरू होने के बाद भारत अपनी मरेलू जरूरतें पूरी करने के साथ-साथ भविष्य में पीसीबी का निर्यात भी करेगा। वैष्णव ने कहा कि वर्तमान में देश अपनी आवश्यकता पूरी करने के लिए करीब 40 हजार करोड़ रुपये मूल्य के पीसीबी का आयात करता है। जेवर में उत्पादन शुरू होने के बाद आयात पर निर्भरता कम होगी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली से वाराणसी, पटना और सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से लखनऊ की यात्रा महज दो घंटे दस मिनट में पूरी होगी, जबकि जेवर से लखनऊ की दूरी केवल एक घंटा 40 मिनट में तय की जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के संबंध केवल आर्थिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक भी हैं। कोरियाई परंपरा के अनुसार उनकी रानी हियो स्वांग ओक अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जिन्होंने समुद्री मार्ग से कोरिया की यात्रा की थी। इसी विरासत के सम्मान में अयोध्या में उनकी स्मृति में स्मारक पार्क विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों का उत्तर प्रदेश में बढ़ता निवेश दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती देगा। योगी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण सहित कई नए औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किए जा रहे हैं।

