बढ़नी,सिद्धार्थनगर : 18 सितंबर 2025
फ्लाई ओवर एवं फोरलेन सड़क का सांसद व विधायक ने किया भूमि पूजन
बढ़नी,सिद्धार्थनगर : बढ़नी में स्वीकृत बाईपास फोर लेन मार्ग एवं फोर लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का भूमि पूजन सांसद जगदंबिका पाल एवं विधायक विनय वर्मा द्वारा किया गया। नेपाल बॉर्डर के 1400 किमी से अधिक के क्षेत्र में पहला फोरलेन ओवर ब्रिज बढ़नी में बनने जा रहा है, जो व्यापार को बढ़ाने मे महत्वपूर्ण होगा। बढ़नी में बनने वाले बाईपास फोर लेन मार्ग एवं फोर लेन ऊपरगामी सेतु के निर्माण कार्य का सांसद जगदंबिका पाल ने शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा,राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक प्रताप शाह, नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ भूमि पूजन किया। जगदंबिका पाल ने कहा कि 144 करोड़ से अधिक की लागत से ओवर ब्रिज एवं सड़क का निर्माण बॉर्डर पर किया जा रहा है। यह इंडो-नेपाल के व्यापार में मील का पत्थर साबित होगा,शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विकास पुरुष के रुप में जाने जाने वाले सांसद जगदंबिका पाल शीघ्र ही बढ़नी के हॉस्पिटल का भी शिलान्यास करेंगे।
इस दौरान पूर्व नेपाल के पूर्व सांसद अभिषेक शाह, चेयरमैन सुनील अग्रहरि, राजा योगेंद्र प्रताप सिंह, साधना चौधरी, लाल जी त्रिपाठी, कुणाल प्रताप शाह, त्रियुगी नाथ अग्रहरि, एसपी अग्रवाल, रितेश शर्मा, योगेंद्र तिवारी, नर्वदेश्वर मणि त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर पाठक, विनीत कमलापुरी, पवन मिश्रा, सच्चिदानंद पाण्डेय, हरीश वर्मा, प्रदीप कमलापुरी, राधेश्याम तिवारी, रामपाल सिंह, अनीता जायसवाल, कृष्ण मोहन गुप्ता, ध्रुव चतुर्वेदी, भूमि राज भट्टराई, राधेश्याम यादव, दिलीप पांडेय, संजय मित्तल आदि उपस्थित रहे।

