Thu. Apr 30th, 2026

बांग्लादेश में अल्पसंखयक हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने मो0 युनुस का फूंका पुतला

बांग्लादेश में अल्पसंखयक हिन्दू युवक की हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू महासंघ ने मो0 युनुस का फूंका पुतला

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर से अरविंद शुक्ला की रिपोर्ट…

सिद्धार्थनगर: बांग्लादेश में हिन्दू युवक दीपू चन्द्र की हत्या के विरोध में जिला महामंत्री अरविन्द शुक्ला के नेतृत्व में विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उसका बाजार के पास गौशाला चौराहे पर जन-आक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया। अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में लोगों ने बांग्लादेश सरकार के प्रधानमंत्री मो0 युनूस का पुतला फूंका और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शान्ति एवं “वसुदेव कुटुंबकम” में विश्वास रखता है,लेकिन इस तरह से हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

इस दौरान विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए- रोहिंग्या भगाओ, देश बचाओ, हिन्दुओं की हत्या बन्द करो,बन्द करो,बन्द करो! मो0 यूनुस मुर्दाबाद,मुर्दाबाद! अल्पसंख्यक बांग्लादेशी हिन्दुओं का नरसंहार बन्द करो,बन्द करो, भारत में है भाईचारा, बांग्लादेश में क्यों हिन्दू बेचारा!आदि नारेबाजी करते हुए घटना की कड़ी निन्दा की गई। अरविंद शुक्ला ने मो0 युनुस की बांग्लादेश सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविन्द शुक्ला ने कहा कि भारत शान्ति में विश्वास रखने वाला देश है! लेकिन निर्दोष हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मणिकान्त मिश्रा,जितेन्द्र तिवारी,अखिलेश तिवारी, दीपू निगम, रामनिवास मिश्रा, दिलीप मिश्रा, सुरेन्द्र गुप्ता, रामलाल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *