Mon. May 4th, 2026

भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु अधिकारीगण के मध्य जिला समन्वय समिति की हुई बैठक…

बढ़नी सिद्धार्थनगर-दिनांक 15-07-2022

भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु अधिकारीगण के मध्य जिला समन्वय समिति की हुई बैठक…

आज दिनांक 15-07-2022 को अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना ढेबरुआ अंतर्गत बढ़नी (भारत-नेपाल सीमा) क़स्बे में हुए आमूलचूल अतिक्रमण आदि के संबंध में सशस्त्र सीमा बल,50वीं वाहिनी द्वारा भारत-नेपाल बार्डर इश्यू सम्बन्धी मुद्दों पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया गया ।
भारत-नेपाल के अधिकारीगण, नेपाल पुलिस बल एवं भारत नेपाल सीमा क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों, पत्रकार एवं व्यापारीगण के साथ भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ करने हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक हुई। समस्त व्यापारीगण को इस आशय से जानकारी एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय सीमांकन का क़स्बा है जिस पर किसी भी प्रकार का आमूलचूल अतिक्रमण(सामान/बांस-बल्ली) अथवा बैरियर आदि से अतिक्रमण करना एक गम्भीर अपराध को दर्शाता है, जिसे कानूनी प्रक्रिया में लाकर दण्ड आदि दिलाये जाने का भी प्राविधान है, तत्श्चात आम-जनमानस से वार्ता कर पैदल गश्त किया गया ।

Related Post