Sun. Nov 15th, 2026

भीषण बारिश और तूफान में हुई क्षति से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए सीएम को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार शोहरतगढ़ को सौंपा

भीषण बारिश और तूफान में हुए क्षति से किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए सीएम को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार शोहरतगढ़ को सौंपा

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। विगत दिनों पूर्व में हुई भीषण बारिश और तूफान ने किसानों व आम जनमानस को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को राहत और उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक यदुवंशी ने शोहरतगढ़ तहसील परिसर पहुंचकर तहसीलदार माधवेन्द्र प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने तूफान और बारिश से बर्बाद हुई किसानों की फसलों, पशुधन तथा क्षतिग्रस्त मकानों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराकर पीड़ितों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर डाला है। कई परिवारों के सामने रोजी-रोटी और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में प्रभावित लोगों को सरकारी सहायता के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि प्रशासन स्वयं सक्रिय होकर नुकसान का सही आकलन करायें। दीपक यदुवंशी ने कहा कि आपदा की मार झेल रहे किसानों और गरीब परिवारों को राहत पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराया जाये और फसल, पशुधन व मकानों के नुकसान व आधार पर पीड़ितों को शीघ्र उचित आर्थिक सहायता के उपलब्ध करायी जाए, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें राहत मिल सके। इस दौरान दीपक यदुवंशी, श्यामलाल शर्मा, मेहंदी, शिवप्रसाद वर्मा, घनश्याम यादव, राजेश यादव, हसन, कप्पू यादव, घनश्याम मिश्र, मल्हू यादव, लालजी यादव, जनार्दन यादव, अभिषेक, कल्लू, मेहताब, नरेश कुमार, संजीव, विकास, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *