Tue. May 5th, 2026

भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह का सदस्य/एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर/दिनाँक–07/06/2022

भैंस चोरी करने वाले शातिर गिरोह का सदस्य/एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 81/2022 धारा 379/511 जिसमे दिनांक 05/06/2022 की रात में दो व्यक्ति वादी की भैंस खोलकर ले जा रहे थे, आवाज होने पर वादी जग गया जिसे देख कर उक्त दोनों चोर भैंस को छोड़कर भाग गए थे । इस मामले में डाo यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर एवं सुरेश चंद्र रावत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देश पर व हरिश्चंद्र क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के पर्यवेक्षण में तथा जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष ढेबरुआ की अध्यक्षता में थाना स्थानीय पर पर एक टीम बनाई गई थी। उक्त टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर घटना से संबंधित एक शातिर अपराधी को दिनांक 07/06/2022 को समय 08 बजकर 20 मिनट पर औरहवा थाना ढेबरुआ से एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम लोग दिन में घूम कर भैंसो की रेकी करते हैं, जो भैंसे बाहर बंधी रहती हैं उनको खोलकर पैदल रास्ते से नेपाल देश में ले जाकर चंद्रौता में अच्छे दाम पर बेचकर अपना शौक पूरा करते हैं।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण– उप निरीक्षक रतीस चंचल,
उप निरीक्षक सुभाष प्रजापति, हेड कांस्टेबल हेमराज वर्मा

Related Post