दिनांक 29.09.2025 जनपद सिद्धार्थनगर
मिशन शक्ति के तहत थानाक्षेत्र के “महा0गौ0उ0मा0 विद्यालय जोगिया” के छात्र/छात्राओं को किया गया जागरुक
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी जोगिया/थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर, मय मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ जोगिया उदयपुर थानाक्षेत्र के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया के छात्र/छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा व स्वालंबन के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया
सिद्धार्थनगर: डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान” के संबंध में दिए गए निर्देश के क्रम व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 29/09/2025 क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर मय मिशन शक्ति पुलिस टीम के साथ थानाक्षेत्र के महात्मा गौतम बुद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोगिया की छात्र एंव छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, एंटीरोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के शारदीय नवरात्रि के अंतर्गत नारी सुरक्षा एंव स्वालंबन के लिए जागरुकता किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन,1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन,112 पुलिस हेल्प लाइन,1098 चाईल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्प लाइन, 101 अग्निशमन हेल्प लाइन,14567 एल्डर हेल्पलाइन,1930 साइबर क्राइम हेल्प लाइन के सम्बन्ध में जानकारी देकर पंम्पलेट वितरित कर जागरुकता अभियान चलाया गया ।

