मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले कैशलेस चिकित्सा कार्ड
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अंबेडकर सभागार में देखा गया
सिद्धार्थनगर से न्यूज 17इंडिया संवादाता कौशलेश मिश्र की रिपोर्ट…..
सिद्धार्थनगर। उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सिद्धार्थनगर के अंबेडकर सभागार में देखा गया। इस अवसर पर सांसद जगदंबिकापाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्या जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के
संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की शुरुआत की घोषणा की।
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि यह योजना शिक्षकों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। उसके तहत शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को 5लाख तक निःशुल्क कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है. जहां उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों को इस प्रकार की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के साथ एमओयू भी किया गया है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में परिवार को बीमा का लाभ मिल सकेगा।
विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के बाद अब शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से 15 लाख तक की निःशुल्क उपचार सुविधा मिलना सरकार की शिक्षक हितैषी सोच को दर्शाता है। उन्होंने शिक्षकों को सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने
के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं उनके परिवार आर्थिक चिंता से मुक्त होकर शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। यदी बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ सबका विकास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। विधायक सैय्यदा खातून ने योजना को शिक्षकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।
पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कक्षा कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना शिक्षकों के लिए बड़ी सौगात है और उससे उन्हें गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम के दौरान सांसद जगदंबिकापाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, विधायक सैयदा खातून, पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। अंत में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं अधिकारियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि एस.पी. अग्रवाल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

