Tue. Mar 10th, 2026

यूजीसी अधिसूचना के विरोध में सवर्ण आर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन: राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर: 06 मार्च 2026

यूजीसी अधिसूचना के विरोध में सवर्ण आर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन: राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर,इटवाः यूजीसी अधिसूचना के विरोध में सवर्ण आर्मी टीम के जिलाध्यक्ष ने जोरदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में खुनियांव ब्लाक कार्यालय परिसर में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। अधिसूचना वापस लेने की मांग से संबंधित राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें कि सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दुबे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग विरोध-प्रदर्शन करते हुए ब्लाक परिसर में पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू की गई जो अत्यंत गंभीर संवैधानिक एवं विधिक प्रश्न उत्पन्न करती है। ये अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के बजाए, इसको और बढ़ावा देगी।यूजीसी को लेकर सवर्ण आर्मी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि यूजीसी काला कानून हमारे अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं है,इससे उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेंगी। इसलिए यूजीसी अधिसूचना तत्काल प्रभाव से वापस ली जाए। इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए न्यायोचित एवं राष्ट्रहित में प्रदान करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो बृहद रूप से आंदोलन किया जाएगा।आपको बता दें कि अन्य वक्ताओं ने भी यूजीसी का विरोध करते हुए एक स्वर में इसे वापस लेने की मांग की।

इस अवसर पर हरीश कृष्ण पाण्डेय, राजेश सिंह, राज किशोर त्रिपाठी, कृष्ण पाल सिंह, कन्हैया पाण्डेय, ददन सिंह, अखिलेश कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, राम धीरज, विजय उपाध्याय सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *