Sun. Nov 1st, 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में “Run For Unity” कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जनपद सिद्धार्थनगर,दिनांक 31 अक्टूबर 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में “Run For Unity” कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया

“एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को चरितार्थ करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित व सशक्त करने हेतु आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया

सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 31अक्टूबर, 2026 को लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 151 वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश व प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में प्रतिसार निरीक्षक चन्द्र प्रताप सिंह द्वारा अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना को चरितार्थ करते हुए हमारे देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को संरक्षित और सशक्त करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद सिद्धार्थनगर में “Run For Unity” कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से हरी झण्डी दिखाते हुए हाइड्रिल तिराहा और हाइड्रिल तिराहा से साड़ी तिराहा और साड़ी तिराहा से पुलिस लाइन तक दौड़ लगायी गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *