Tue. Apr 28th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो का कराए निस्तारण – जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर 08 जुलाई 2024

राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराये जाने के संबध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के आयोजन में अधिक से अधिक वादो का निस्तारण कराये जाने के संबध में जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबधित वाद है उनको सूचीबद्ध करते हुए निस्तारण कराये। समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के संबध में बैनर, पम्पलेट के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराये जिससे अधिक से अधिक वादो का निस्तारण हो सके। राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई 2024 के दिन सभी अधिकारीगण पूरी ईमानदारी के साथ वादो का निस्तारण कराये।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर उपजिलाधिकारी शशांक शेखर राय, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, समस्त तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, एआरटीओ सुरेश कुमार मौर्य, डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार, व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *