विधायक के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रो का किया भ्रमण
सिद्धार्थनगर। लखनापार-बैदौला बांध कटान स्थल ग्राम नकही का विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा भ्रमण किया गया।
सिद्धार्थनगर। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा एवं जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद का आश्वासन दिया,जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांव में फंसे लोगों के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, राहत सामग्री एवं लंच पैकेट बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचाई जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बाढ़ में फंसे लोगो को निकालकर सुरक्षित स्थानो पर पहुॅचाकर उनके लिए भोजन पीने हेतु स्वच्छ पानी की व्यवस्था करे। बाढ़ प्रभावितो में लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने संबधित तहसीलदार को निर्देश दिया कि अतिरिक्त नाव/स्टीमर लगाकर लोगो को सुरक्षित स्थानो पर पहूँचाये। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगो का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानो पर पहुॅचाने का कार्य तीव्र गति से हो रहा है।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि बन्धे के कटान स्थल के गैप को भरने के लिए मैटेरियल मंगाकर उसे ठीक कराये।