शोहरतगढ विधायक विनय वर्मा ने धर्म पत्नी के साथ मां पल्टादेवी मंदिर में किया दर्शन पूजन
शोहरतगढ सिद्धार्थनगर। बसंत ऋतु के पावन नवरात्रि के प्रथम दिवस पर शोहरतगढ के विधायक विनय वर्मा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ शोहरतगढ़ विकास क्षेत्र में स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र एवं ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ पल्टादेवी मंदिर में मातारानी के श्रीचरणों में गुरुवार को उपस्थित होकर दर्शन-पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत ने बताया कि माँ पल्टादेवी मंदिर की महिमा दूर-दूर तक विख्यात है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार लोगों की ऐसी मान्यता है कि यहाँ सच्चे मन से माँ के दरबार में की गई प्रार्थना अवश्य पूर्ण होती है और श्रद्धालुओं की हर मनोकामना माँ की कृपा से अवश्य पूरी होती है। शक्तिपीठ माँ पल्टादेवी मंदिर का इतिहास द्वापर युग में महाभारत काल से जुड़ा हुआ है। अज्ञातवास के समय पांडवों को यहाँ दर्शन मात्र करने के बाद उनका अपना राजपाट वापस मिल गया था। यहाँ श्रद्धालुओं का भाग्य मात्र माता के दर्शन से संवर जाता है। इस पुण्य अवसर पर मंदिर द्वारा आयोजित भंडारे में प्रसाद एवं फलाहार वितरण का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन भी उपस्थित रहे। विधायक विनय वर्मा ने माँ भगवती जगतजननी माँ! से प्रार्थना किया कि आपका आशीर्वाद समस्त क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालु भक्तों पर सदा बना रहे तथा विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र निरंतर प्रगति,समृद्धि और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।

