Wed. Apr 29th, 2026

शोहरतगढ़ विधायक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए मु0वि0अ0 ने बीडीओ सतीश सिंह के तैनाती के दौरान विकास कार्यो से संबंधित जानकारी 06 दिन के अंदर उपलब्ध कराने को कहा…

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर दिनाँक 27 जुलाई 2022

शोहरतगढ़ विधायक के पत्र को संज्ञान में लेते हुए मु0वि0अ0 ने बीडीओ सतीश सिंह के तैनाती के दौरान विकास कार्यो से संबंधित जानकारी 06 दिन के अंदर उपलब्ध कराने को कहा…

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर को पत्र लिखकर जानकारी मांगी थी कि हमारे विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ में कार्यरत खण्ड विकास अधिकारी सतीश सिंह के वर्तमान तैनाती के दौरान बढ़नी एवं शोहरतगढ़ में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनहित जनहित में विकास कार्यो की जारी की गई धनराशि के साक्षेप उठाये गए विकास कार्यो की सूचना निम्न प्रारूप में प्राप्त कर उपलब्ध करवा जाए ताकि समय समय पर खुद निगरानी कर सकूं।

1–वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत परियोजनाओं के पूर्ण कार्यो की सूची (प्रारूप कार्य का नाम,कार्य की आगणित धनराशि,कार्य शुरू होने से लेकर उसकी समाप्ति की तिथि,कार्य की वास्तविक लागत,अनुबंध का बिल ऑफ क्वान्टिटी की सत्यापित प्रति।

2–वित्तीय वर्ष 2021-22 में स्वीकृत परन्तु वर्तमान में प्रस्तावित परियोजनाओ की सूची एवम उनकी वर्तमान स्थिति (प्रारूप: कार्य का नाम, कार्य की आगणित धनराशि,कार्य की अनुबंधित धनराशि,कार्य शुरू होने की तिथि,अनुबंध के अनुसार कार्य समाप्ति होने की तिथि,कार्य समाप्ति की संभावित तिथि,अनुबंध की बिल ऑफ क्वान्टिटी की सत्यापित प्रति,कार्य विलम्ब से पूर्ण होने का कारण।

3–वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रस्तावित कार्यों की सूची,(प्रारूप: कार्य का नाम, आगणित धनराशि, वर्तमान में पत्रावली किस स्तर पर लंबित है)

4–भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा जनहित के विकास कार्यो के हेतु अवमुक्त की गई धनराशि का पूर्ण विवरण उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित।

विधायक शोहरतगढ़
विनय वर्मा

******************************************************************

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर-दिनाँक 27 जुलाई 2022

सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के पत्र को संज्ञान में लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने 06 दिवस के अंदर जवाब उपलब्ध कराने को कहा…..

1–उपायुक्त श्रम रोजगार सिद्धार्थनगर

2–परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण अभियंत्रण सिद्धार्थनगर

3–उपायुक्त स्वतः रोजगार सिद्धार्थनगर

4–जिला पंचायत राज अधिकारी सिद्धार्थनगर

अधोहस्ताक्षरी से संबंधित विनय वर्मा विधायक क्षेत्र 302 विधानसभा से संबंधित शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर के पत्र दिनाँक 05 जुलाई 2022 के पत्र (छायाप्रति संलग्न) का ग्रहण करें।जिसमें इनके द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सतीश सिंह की वर्तमान तैनाती के दौरान बढ़नी एवं शोहरतगढ़ में भारत सरकार एवम प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में विकास कार्यो से संबंधित जारी की गई धनराशि के साक्षेप कराए गए विकास कार्यो की सूचना उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया है,ताकि विधायक द्वारा समय समय पर इन कार्यो की निगरानी व पर्यवेक्षण किया जा सके।

अतएव विधायक विनय वर्मा 302 विधानसभा शोहरतगढ़ सि0न0 के पत्र दिनाँक 05/07/2022 की छायाप्रति संलग्न कर इस निर्देश के साथ प्रेषित है कि पत्र में अविलम्ब विन्दुओं से संबंधित सूचना संकलित कराकर 06 दिवस के अंदर विधायक विनय वर्मा 302 विधानसभा शोहरतगढ़ सि0न0 को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराते हुए एक प्रति इस कार्यालय को भी प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

संलग्नक उपरोक्तानुसार।

(जयेंद्र कुमार)
मुख्य विकास अधिकारी (सि0न0)

पत्रांक 1229 तददिनांकित प्रतिलिपि–

विनय वर्मा विधायक क्षेत्र 302 विधानसभा शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर को उक्तानुसार सूचनार्थ–

मुख्य विकास अधिकारी
सिद्धार्थ नगर।

Related Post