समाजसेवी डॉ दिलीप त्रिपाठी ने लोगो से की अपील! समाज में जातीय विद्वेष फैलाने वाले तत्वों से सावधान व सतर्क रहें
मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा,अराजक तत्वों से सावधान रहें-डॉ दिलीप त्रिपाठी
राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए तथ्यों को बिना जाने समझे भोले भाले आमजनमानस को गुमराह कर समाज में आग लगाने का काम कर रहे हैं-डॉ दिलीप त्रिपाठी
#संतकबीरनगर: डॉ दिलीप त्रिपाठी ने 312 विधानसभा क्षेत्र मेहदावल के आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि जातीय विद्वेष फैलाने वाले तत्वों से सावधान एवं सतर्क रहें! यह सब केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए तथ्यों को बिना जाने समझे भोले भाले आमजनमानस को गुमराह कर समाज में आग लगाने का काम कर रहे हैं। कभी किसी जाति को किसी जाति से, कभी किसी जाति को किसी और जाति से केवल लड़ाने का कार्य हो रहा है।
डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे अराजकतत्वों के द्वारा आग में पानी नहीं,घी डाला जा रहा है यह सब पीड़ित परिवार का भी कोई मदद नहीं करते हैं। इनको पीड़ित परिवार से कोई सहानुभूति नहीं होती है केवल इन्हें अपनी राजनीति करनी होती है सिर्फ बड़ी-बड़ी बाते करके मीडिया की सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं।
डॉ दिलीप त्रिपाठी ने कहा कि समाज में नफरत फैलाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने वाले लोग पीड़ित के सहायता की बात तो करते हैं! लेकिन पीड़ित परिवार का धार्मिक व जातिगत उन्माद फैलाने वालों द्वारा कोई भला नहीं होता है! मैंने कई मामलों में देखा है! पीड़ित परिवार अपने आप को ठगा हुआ महसूस करता है! पीड़ित परिवार जहां का तहां ही रह जाता है, उसे ना कोई कानूनी सहायता मिलती है और ना ही आर्थिक सहायता! बस सिर्फ उसके नाम पर राजनीति होती है। उन्होंने कहा कि यह बात मैं पिछले कुछ दिनों पूर्व घटित घटनाओं के पीड़ित परिवारों से व्यक्तिगत बातचीत के आधार पर ही कह रहा हूं। इसलिए सभी लोगों से निवेदन है कि अपने विवेक से उचित और अनुचित समझ कर ही कदम उठाए। किसी के बहकावे में मत आए। शांति और सौहार्द बना कर रखें।
डॉ दिलीप त्रिपाठी ने लोगों से अपील किया कि मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी के साथ कोई अन्याय नहीं होगा। कानून तथ्यों के आधार पर गलत और सही का निर्णय करेगा। कुछ तत्व अपनी राजनीति के लिए हिंदू धर्म में जातीय विद्वेष पैदा कर रहे हैं जिससे हिंदू धर्म कमजोर हो। याद रखें! “हिंदुत्व हमारी शान है, हिंदुत्व हमारी पहचान है,हिंदुत्व पर कोई आंच न आने दें” सभी लोग संगठित एवं एक होकर आपसी समन्वय बनाकर रहें।

