सिद्धार्थनगर/सराहनीय कार्य दिनांक 17.11.2020
सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य, निम्नलिखत घटना में/एक्सीडेंट से घायल हुए को अपना ब्लड देकर पेश की मानवता की मिशाल
दिनाँक 16.11.2020 को ग्राम रक्सेल , थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर (उ0प्र0) निवासी उमेश आदि, बोलेनो कार नं0- UP 55 AC- 8097 से बच्चे का मुण्डन कराने के लिए ग्राम मैरवां धाम, जिला सीवान (बिहार) जा रहे थे कि समय करीब 05.00 बजे सुबह में ग्राम पंचायत भरवलिया, थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर के पास उक्त बोलेनो कार पुलिया से टकरा जाने के कारण गम्भीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 1- उमेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 2- हिमान्शु पुत्र मुनील कुमार 3- सावित्री पत्नी राजेन्द्र प्रसाद 4- शिवांगी पुत्री मुनील 5- सरस्वती पत्नी विश्वम्भर निवासीगण ग्राम रक्सेल थाना कपिलवस्तु, जनपद सिद्धार्थनगर की मौके पर मृत्यु हो गयी, तथा 1- सविता देवी पत्नी मुनील 2- मुनील पुत्र राजेन्द्र प्रसाद 3- गीता पुत्री राजेन्द्र प्रसाद 4- शिवांशु पुत्र मुनील गम्भीर रूप से घायल हो गये थे । उक्त घायलों को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्समय संयुक्त जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर दाखिल कराया गया जहाँ चिकित्सकगण द्वारा 1- गीता पुत्री राजेन्द्र प्रसाद 2- शिवांशु पुत्र मुनील को बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया । थाना स्थानीय से हरसम्भव मदद के लिए आरक्षी धीरज यादव को प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम राय द्वारा घायलों के साथ तत्समय बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर भेजा गया । जहाँ पर गीता पुत्री राजेन्द्र प्रसाद को चिकित्सकगण के परामर्श के अनुसार ब्लड की आवश्यकता पड़ी । तत्समय आरक्षी धीरज यादव ने अपना ब्लड देकर जान बचायी । उक्त सराहयनीय कार्य की आमजन भूरि- भूरि प्रशंसा कर रहें हैं ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)
