Tue. Nov 3rd, 2026

सिद्धार्थनगर में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 21वें शोरुम का भव्य शुभारंभ

सिद्धार्थनगर में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के 21वें शोरुम का भव्य शुभारंभ

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने फीता काटकर किया नए शोरूम का उद्घाटन

सोने-हीरे के आभूषणों की आकर्षक रेंज के साथ ग्राहकों को मिलेंगे विशेष आफर

सिद्धार्थनगर। एस्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने सिद्धार्थनगर में अपने 21वें शोरूम की शुरुआत की,02 नवंबर को आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी ने फीता काटकर नए शोरूम का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों के नए एवं आकर्षक कलेक्शन देखने का अवसर मिला।शोरूम में भारतीय परंपरा और आधुनिक डिजाइन के खूबसूरत संगम वाले आभूषणों की विस्तृत रेंज पेश की गई है। त्योहारों, शादी-विवाह और अन्य खास अवसरों को ध्यान में रखते हुए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के निदेशक अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ और सौमित्र सराफ के साथ फ्रेंचाइजी ऑनर्स संजय खेतान, रवि अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, पवन सिंघानिया, अनुपम खेतान और अरुण बंसल मौजूद रहे। ब्रांड लगातार अपने कारोबार का विस्तार कर रहा है। हाल ही में लखनऊ, बहराइच, मिर्जापुर और बेतिया (बिहार) में भी नए शोरूम शुरू किए गए हैं। सिद्धार्थनगर में 21 वें शोरूम की शुरुआत इसी विस्तार की कड़ी है। इस मौके पर अभिनेत्री काजल राघवानी ने कहा कि आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। एस्प्रा जैसे विरासत वाले ब्रांड के साथ जुड़ना खास अनुभव है। सिद्धार्थनगर के ग्राहकों को यहां पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक डिजाइन के आभूषणों की आकर्षक रेंज मिलेगी।

एस्प्रा ज्वेलर्स के निदेशक अतुल सराफ और अनूप सराफ ने कहा कि सिद्धार्थनगर में शोरूम की शुरुआत को लेकर लोगों का उत्साह खुशी देने वाला है। कंपनी का प्रयास ग्राहकों को उनकी पसंद के आभूषणों की बेहतर रेंज और खरीदारी का अच्छा अनुभव उपलब्ध कराना है।शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठाया जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *