Sat. Aug 1st, 2026

स्वास्थ्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी जागरूकता गोष्ठी में किया प्रतिभाग कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया

सिद्धार्थनगर 20 जनवरी 2021

स्वास्थ्य मंत्री उ0प्र0 द्वारा विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी जागरूकता गोष्ठी में किया प्रतिभाग कर लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया

किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी का आयोजन जनपद के विकासखंड बांसी, विकास खंड मिठवल, विकास खंड खेसरहा, विकास खंड भनवापुर तथा विकास खण्ड डुमरियागंज में आयोजित किया गया। मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 जयप्रताप सिंह द्वारा विकास खण्ड बांसी, खेसरहा तथा विकास खण्ड मिठवल एवं तथा जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा विकास खण्ड बांसी में आयोजित कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी में प्रतिभाग किया गया।

मंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण उ0प्र0 श्री जयप्रताप सिंह द्वारा कृषि मेला एवं प्रदर्शनी एवं जागरूकता गोष्ठी के अवसर पर सभी विभागो द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन किया गयां मा0 मंत्री जी द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही किसानों को लाभ दिया जा रहा है। सभी को शौचालय दिया गया है। गांवो में विद्युतीकरण कराकर हर घर को बिजली उपलब्ध करायी गयी है। मिटटी की जांच कराकर किसानो को मृदा परीक्षण कार्ड दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों का 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज किया जा रहा है। भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाये लागू की गयी है जिससे पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा रहा है। मंत्री जी ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। मंत्री जी द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी है जिसमें आप अपना रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ ले सकते है। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली अनुदान की धनराशि सीधे उनके खाते में प्रेषित की जाती है। जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के लिये प्रेरित किया गया।
जनपद के पांचों विकासखंडों में आयोजित कृषि मेला एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि विभाग के साथ-साथ उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत, ग्राम विकास, पंचायती राज विभाग, वन विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, के0सी0सी0, आधार संशोधन, आयुष्मान भारत एवं श्रम विभाग द्वारा श्रमिको के पंजीकरण करने हेतु संबंधित स्टाल लगाकर एवं लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृत पत्र, प्रमाण पत्र, पुरस्कार आदि का वितरण किया गया। विकासखंड स्तर पर आयोजित कृषि मेले एवं कृषि प्रदर्शनी में कृषि कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता गोष्ठी के साथ-साथ योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन करते हुए लाभार्थियों को विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध करायी गयी तथा सरकार की योजनाओं के बारे में पम्पलेट के माध्यम से आम जनमानस को जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर उप-जिलाधिकारी जगप्रवेश, जिला कृषि अधिकारी सी0पी0 सिंह, खण्ड विकास अधिकारी बांसी तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post