Mon. May 25th, 2026

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को थाना उसका बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर भेजा जेल

हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को थाना उसका बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर भेजा जेल

सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को रविवार को उसका बाजार रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी काफी समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जनपद में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा एक आरोपी रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है।

घेराबंदी कर दबोचा: मुखबिर की सटीक सूचना पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ तत्काल रेलवे स्टेशन पर छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी हिमांशु अग्रहरी उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय अरविंद अग्रहरी (निवासी वार्ड नंबर 15, आद्या प्रसाद नगर, रेहरा बाजार) को दबोच लिया।

इन धाराओं में दर्ज था मुकदमा थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त थाने पर दर्ज मु.अ.सं. 83/2026 की धारा 75(2), 109, 118(1), 324 (2), 352, और 351 (3) इठर (भारतीय न्याय संहिता) के तहत वांछित था। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया।आरोपी को गिरफ्तार करने में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक जयप्रकाश पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अनिल चौहान और हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र गिरी शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *