Thu. Oct 22nd, 2026

“हर घर नल से जल” मिशन नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पेयजल स्वच्छता समिति की हुई बैठक

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर/दिनांक 10 अगस्त 2023

 “हर घर नल से जल” मिशन नमामि गंगे योजना के अंतर्गत पेयजल स्वच्छता समिति की हुई बैठक

डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर। आज दिनांक 10 अगस्त 2023 को ग्राम पंचायत विथरिया विकासखंड डुमरियागंज में राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन हर घर नल से जल योजना के अंतर्गत पेयजल स्वच्छता समिति की बैठक की गई जिस में उपस्थित ग्राम प्रधान पंचायत सहायक एवं समिति के सदस्य एवं ग्राम सभा के आम जनमानस के बीच पाइप पेयजल परियोजना पर संक्षिप्त में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रशिक्षक विनोद यादव विजयपाल, फरीदा खातून ने सबको स्वच्छ पेयजल के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अपील की जल जीवन मिशन के तहत जो भी पानी की टंकी बनाई जा रही है उसका कनेक्शन लेना हम सबके लिए अत्यंत आवश्यक है। उस पानी का इस्तेमाल हमें पीने और खाने के लिए इस्तेमाल करना है बाकी के जो भी काम है गाड़ी धुलना पशुओं को नहलाना कपड़े धुलना इन सब कामों के लिए हमें छोटे वाले हैंडपंपों का पानी इस्तेमाल करना है

Related Post