Fri. Feb 13th, 2026

अफसर फाइलों में ही नहीं, धरातल पर परियोजनाओं की प्रगति देखें : मुख्यमंत्री

अफसर फाइलों में ही नहीं, धरातल पर परियोजनाओं की प्रगति देखें : मुख्यमंत्री

अधिकारी जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्यों को आगे बढ़ाएं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नवाचार भी करें.

प्राधिकरण अपनी योजनाओं को ब्रांड बनाएं ताकि दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बनें- मुख्यमंत्री

ग्रीन कारिडोर व अन्य अवस्थापना परियोजनाओं के लिए निवेश ऋण के जरिये धन जुटाने के लिए सीएम ने दिए निर्देश!

लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल फाइलों तक ही सीमित न रहें बल्कि धरातल पर उतरकर परियोजनाओं की प्रगति को देखें। हिदायत दी कि जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी व्यवस्था के तहत कार्यों को आगे बढ़ाएं। विकास प्राधिकरणों को अपने बांड जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे केवल निर्माण ही न करते रहें बल्कि अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नवाचार भी करें। ऐसी परियोजनाएं तैयार करें जो उनके लिए कमाई का जरिया बनने के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर माडल भी साबित हों।

शनिवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक में योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अल्प,मध्य और दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर विकास परियोजनाओं को समग्रता के साथ आगे बढ़ाएं। सीएम ने कहा कि मेरठ, कानपुर और मथुरा-वृंदावन के समग्र विकास के लिए 1833 करोड़ रुपये की लागत से 38 परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनमें मेरठ की 11, कानपुर की 13 और मथुरा वृंदावन की 14 परियोजनाएं हैं। निर्देश दिया कि हर प्रस्ताव को स्थानीय स्तर पर सर्वे और अध्ययन के बाद ही कोई ठोस कदम उठाए।

मुख्यमंत्री ने आवास विभाग की समीक्षा बैठक में दिया निर्देश दिया! कि विकास प्राधिकरणों को बांड जारी किया जाए।सीएम ने वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए नवाचार भी करने के लिए कहा,कि सर्वे के बाद प्रस्तावों को अंतिम रूप दें!मास्टर प्लान बनाने में वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से हो चयन प्रक्रिया। प्राधिकरण अपनी योजनाओं को ब्रांड बनाएं ताकि दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बनें,उसे अंतिम रूप दिया जाए ताकि योजनाएं क्षेत्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप हों और जनता को उनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण मास्टर प्लान बनाते समय चयन प्रक्रिया को वैज्ञानिक और पारदर्शी बनाएं ताकि योजनाएं व्यावहारिक तौर पर धरातल पर उतर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राधिकरण अपनी योजनाओं को ब्रांड बनाएं ताकि वे दूसरे राज्यों के लिए उदाहरण बनें। निर्देश दिया कि प्राधिकरण अनिवार्य रूप से रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होने पर ही भवन का नक्शा पास करें।उन्होंने कहा कि पीपीपी माडल पर कन्वेंशन सेंटर बनें। प्राधिकरण भूमि उपलब्ध कराए और निवेशक निर्माण व संचालन करें। योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाएं ऐसी हों जिनसे दशकों तक की जरूरतें पूरी हो। लखनऊ में प्रस्तावित 28 किलोमीटर की ग्रीन कारिडोर परियोजना के संबंध में योगी ने कहा कि राजधानी में संचालित विभिन्न परियोजनाओं से आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से काम पूरा करने के लिए ग्रीन कारिडोर और अन्य अवस्थापना परियोजनाओं के लिए धन की व्यवस्था निवेश ऋण के माध्यम से करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय से परियोजनाओं को धरातल पर उतारें और पूरी हों।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अवस्थापना विकास को केवल निर्माण कार्य तक सीमित न रखें बल्कि इसे आर्थिक वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और जनता की सुविधा से सीधे जोड़ें। विकास कार्यों में पारदर्शिता, जनता की भागीदारी और दीर्घकालिक दृष्टि का समावेश ही प्रदेश को विकसित भारत के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *