Sun. May 17th, 2026

असम सीएम के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुतला दहन की कोशिश पर पुलिस से झड़प

असम सीएम के बयान पर कांग्रेस का प्रदर्शन: पुतला दहन की कोशिश पर पुलिस से झड़प

सिद्धार्थनगर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकती सांडी तिराहा पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री का – पुतला दहन करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान पहले – से तैनात पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पुतला छीन लिया और उसमें लगी आग को बुझा दिया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं – और पुलिस के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक और छीना – झपटी हुई, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। हालांकि बाद में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष काज़ी सुहेल – अहमद ने कहा कि भारतीय राजनीति में भाषा की मर्यादा और शालीनता की एक परंपरा रही है, लेकिन वर्तमान समय में सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा लगातार इस मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, बल्कि देश की राजनीतिक संस्कृति को भी आहत करती है। जिला उपाध्यक्ष सादिक अहमद और अनिल सिंह अनन् ने कहा कि यदि इस तरह की बयानबाजी पर रोक नहीं लगी, तो कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

उक्त प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव सतीश चन्द्र त्रिपाठी और राजन श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि चुनावी दबाव के चलते इस प्रकार की गलत बयानबाजी की जा रही है, जिसकी हम सब कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। वहीं सुदामा प्रसाद, अश्विनी सिंह सोलंकी, मैनुद्दीन प्रधान, रितेश त्रिपाठी, रियाज़ मनिहार, मोबीन खान, दिवाकर त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, रुखमीना, रियाजउद्दीन राईनी, होरी लाल श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, पनन लाल साहनी, अकरम अली, जुबैर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एक स्वर में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा की कड़ी निंदा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *