दिनांक 11.11.2020-थाना-कोतवाली, जनपद सिद्धार्थनगर

आगामी त्यौहार के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी बांसी के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बांसी के साथ भ्रमण कर दुकानदरों को आने वाले ग्राहकों को निर्देशों से अवगत कराने हेतु बताया
आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली व डाला छठ के दृष्टिगत दीपक मीणा जिलाधिकारी महोदय सि0नगर, *राम अभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक महोदय सि0नगर द्वारा दिये गये आदेश निर्देश के क्रम में* जग प्रवेश ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी महोदय बांसी तथा अरुणचंद क्षेत्राधिकारी महोदय बांसी के नेतृत्व में शैलेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर व थाना स्थानीय कर्मचारी गण के साथ आज दिनांक 11.11.2020 को त्यौहार धनतेरस, दीपावली व डाला छठ के पर्व के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के स्थायी पटाखा विक्रेता व अन्य स्थानों पर भ्रमण पर दुकानदारों को विस्फोटक सामाग्री जैसे पटाखा, बारूद इत्यादि के अवैध भण्डारण, पटाखों से होने वाले प्रदुषण सम्बन्धित विषयों पर निर्गत आदेश निर्देश से अवगत कराया गया तथा दुकानदारों को आगजनी से बचाव हेतु अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर अभ्यास कराया गया व दुकानदारों को आने वाले ग्राहकों को निर्देशों से अवगत कराने हेतु बताया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
