Sun. Feb 15th, 2026

आरपीआई ने जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत 07 नए पदाधिकारियों को किया नियुक्त

लखनऊ: 23 मई 2025

आरपीआई ने जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत 07 नए पदाधिकारियों को किया नियुक्त

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), उत्तर प्रदेश लगातार अपने संगठन का विस्तार करने में जुटी है। इसी क्रम में आरपीआई ने 7 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। आगामी जिला पंचायत चुनावों में आरपीआई सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ी करेगी एवं ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य है।

आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आगामी पंचायत चुनावों को लेकर आरपीआई की तैयारियां जोरों पर हैं। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ उन्हें क्षेत्रवार जिम्मेदारियों दी गई हैं और वहाँ पर कार्यकर्ता बैठक, आम जनमानस से बैठक कर अपने विजन को जनता तक पहुँचाने का काम किया जा रहा है। साथ ही जनता की समस्याओं को लेकर आरपीआई पूरे उत्तर प्रदेश में आवाज बुलंद कर रही है। इसलिए बड़ी संख्या में लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आरपीआई ने 07 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। अंजुल चौधरी को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष, रवि यादव को गाजीपुर जिलाध्यक्ष, चंद्रमा राय को चंदौली जिला महामंत्री, उदय प्रताप सिंह को प्रदेश उपाधक्ष-युवा प्रकोष्ठ, हिमांशु सिंह आर्या को फर्रुखाबाद युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, शिवशंकर प्रसाद को बलिया जिलाध्यक्ष, अनूप गौड़ को युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मऊ के रूप में मनोनीत किया गया है।

आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने कहा कि आगामी 01 जून 2025 को लखनऊ में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। इस बैठक में जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा होगी एवं आगे का पूरा रोडमैप तैयार किया जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *