Mon. Oct 19th, 2026

प्रदेश में सत्ता विरोधी बदलाव की लहर! जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में-पूर्व विधायक पप्पू चौधरी

प्रदेश में सत्ता विरोधी बदलाव की लहर! जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में-पूर्व विधायक पप्पू चौधरी

कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम में क्षेत्र की राजनीतिक दिशा, लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा एवं क्षेत्र के विकास जैसे मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ -पूर्व विधायक पप्पू चौधरी

सिद्धार्थनगर: विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर कठेला एवं परसा चौराहा में कांग्रेस पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा ग्राम प्रधानों एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में क्षेत्र की राजनीतिक दिशा, लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा और विकास की जरूरतों जैसे मुद्दों पर सार्थक संवाद हुआ,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक पप्पू चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए अब जागरूक होने का समय है। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को एक वोट की ताकत दी है। यह वोट केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा और अपने भविष्य को तय करने का सबसे बड़ा माध्यम है। इसलिए अपने मताधिकार का प्रयोग सोच-समझकर करें। बिना उम्मीदवार को जाने-समझे अपना बहुमूल्य वोट देना लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहने की जरूरत है। भ्रष्टाचार और जनविरोधी व्यवस्था में परिवर्तन की लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की लड़ाई है, जो अपने क्षेत्र में ईमानदार राजनीति, पारदर्शिता और क्षेत्र का विकास चाहता है।

पूर्व विधायक शोहरतगढ़ रविन्द्र प्रताप उर्फ पप्पू चौधरी ने आगे कहा कि मैंने हमेशा साफ सुथरे मन और ईमानदारी के साथ राजनीति करने का हमेंशा प्रयास किया है। यदि आप सभी का इसी तरह विश्वास, सहयोग और समर्थन मिलता रहा, तो हम सब मिलकर शोहरतगढ़ में दलाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर संघर्ष करेंगे तथा विकास की एक नई मिसाल कायम करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद तक सीमित नहीं है!बल्कि जनविश्वास, राजनीतिक जागरूकता और बेहतर भविष्य के संकल्प का प्रतीक है। जब लोकतंत्र बचाने के लिए जनता जागरूक होती है तो कार्यकर्ता एकजुट होते हैं और राजनीति का उद्देश्य जनसेवा बनता है, तभी बदलाव की मजबूत नींव पड़ती है। आइए, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती, ईमानदार राजनीति और शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें,क्योंकि जनता की आवाज ही लोकतंत्र की असली ताकत होती है।

चौपाल कार्यक्रम में कठेला क्षेत्र के इंडिया गठबन्धन के कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। कठेला क्षेत्र के परसा चौराहा पर में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रविवार को कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप चौधरी के नेतृत्व में परसा चौराहे पर चौपाल कार्यक्रम में पिछड़ों के आरक्षण और अधिकारों को लेकर कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछड़ों और दलितों को राजनीति में भागीदारी, सम्मान और अधिकार देने का काम किया है।

उन्होंने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के शिक्षित होने पर ही सामाजिक और आर्थिक मजबूती आयेगी।आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढ़ी है और इसका असर मजदूर, किसान तथा नौजवानों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है और जनता परिवर्तन चाहती है।

कार्यक्रम का संचालन श्रीकान्त मिश्रा ने किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कठेला क्षेत्र के अब्दुल्ला प्रधान परसा, अनवर खान प्रधान बगुलहवा, लक्ष्मण सिंह, अनारुल्लाह पूर्व प्रधान, इबरार हुसैन पूर्व प्रधान, जगदीश यादव, अब्दुल्लाह, हरिवंश पाठक, शिवा जी, अब्दुल हक, श्रीयादव, अनारुल्लाह, अब्दुल कलाम, कुतुबल्लाह, राम कैलाश यादव, राम सहाय, राम विलास, राम दास, साधु यादव, परमेश्वर यादव, तुलसीराम, रंजीत कुमार यादव, मनोज कुमार, इन्द्रजीत चौधरी, रामकिशोर चौधरी, सुभाष चौनल, जितेन्द्र सिंह, इकबाल प्रधान, मुजीबुल्लाह, मोहम्मद जमाल, सुखपाल, राम प्रसाद, व्यास मुनि, विजय प्रताप, मोहम्मद इदरीश, रामकृपाल, अयोध्या प्रसाद, कैलाश नाथ पाठक सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *