Fri. Feb 13th, 2026

उद्योग बंधु की आयोजित बैठक में व्यापारियों ने किया बहिष्कार

उद्योग बंधु की आयोजित बैठक में व्यापारियों ने किया बहिष्कार

उद्योग व्यापार बंधु की बैठक में व्यापारियों ने प्रशासन पर उपेक्षा करने का लगाया आरोप

व्यापारियों ने जिला प्रशासन से ज्ञापन देकर मांग किया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति दुबारा न हो! -अजय कसौद्धन

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर महोत्सव को लेकर कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में उस समय असहज स्थिति हो गई, जब उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौंधन के नेतृत्व में व्यापारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के समक्ष व्यापारियों ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सभागार के बाहर निकलकर विरोध जताया।

बहिष्कार कर रहे व्यापारियों के समक्ष अधिकारियों द्वारा मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा। काफी प्रयासों के बाद सीडीओ बलराम सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट समय सीमा तय कर निर्देशित किया कि वीआईपी पास अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने तथा सिद्धार्थनगर महोत्सव सहित अन्य शासकीय आयोजनों में स्थानीय व्यापारियों और ठेकेदारों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया गया। इस दौरान व्यापार संगठन की तरफ से एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

उक्त ज्ञापन में व्यापारियों की समस्याओं पर समयबद्ध
कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सिद्धार्थनगर महोत्सव में अन्य वर्गों की भांति व्यापार संगठन के पदाधिकारियों को पर्याप्त संख्या में वीआईपी पास जारी करने तथा महोत्सव, सामूहिक विवाह कार्यक्रम या अन्य सरकारी आयोजनों में बाहरी व्यापारियों व ठेकेदारों के स्थान पर जिले के व्यापारियों को वरीयता देने जैसे प्रमुख बिंदु शामिल रहे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश व्यापार संगठन के जिला, तहसील व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारियों में शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, तनवीर अहमद, दुर्गा प्रसाद, राजकमल जायसवाल, रवींद्र कसौंधन, अनुराग कसौधन, मो0.कैफ, सचमुच त्रिपाठी, आशीष कौशल, अशोक वर्मा, आशीष जायसवाल, संतोष मिश्रा,रमेश चौहान, संतोष गुप्ता, रामू गुप्ता, कृ ष्णा वर्मा, विजय वर्मा, धनेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *