Sat. Nov 7th, 2026

एसएसबी ने 7.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

एसएसबी ने 7.90 ग्राम स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

बढ़नी सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 50वीं वाहिनी के जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.90 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब पांच बजे एसएसबी की बढ़नी बीओपी के जवान भारत-नेपाल सीमा पर बॉर्डर पिलर संख्या 568 से दक्षिण दिशा में लगभग एक किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अन्दर मधवानगर जाने वाले मार्ग पर राप्ती नहर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पॉलिथीन सहित कुल 7.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

वहीं गिरफ्तार युवक की पहचान 36 वर्षीय गुड्डू चौहान, पुत्र रामवरण चौहान, निवासी ग्राम मधवानगर, पोस्ट बढ़नी, थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बरामद स्मैक को बलरामपुर जनपद के गांव हसुवाडोल निवासी श्याम सुन्दर उर्फ दद्दू नामक व्यक्ति से दो हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से खरीदता था। इसके बाद उसे अपने घर लाकर बढ़नी क्षेत्र में अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाता था। एसएसबी जवानों ने आरोपी को जब्त स्मैक के साथ ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट,1985 की धारा 8/21 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे विधिक अभिरक्षा में ले लिया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *