Fri. Jul 10th, 2026

‘एक पेड़ मॉ के नाम’ डीएम ने संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश: लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें

सिद्धार्थनगर 09 जुलाई 2026

‘एक पेड़ मॉ के नाम’ डीएम ने संबधित अधिकारियों को दिए निर्देश: लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें

जनपद को मिला है 39,49,652 पौधरोपण का लक्ष्य,सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष से पूर्व गड्ढा तैयार करा ले,तथा 01 दिन पूर्व पौधों का उठान सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण अभियान को सफलतार्पूवक सम्पन्न कराये जाने हेतु! स्कूल के बच्चों को भी इस महाअभियान में शामिल करने के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर। वृक्षारोपण अभियान दिनांक 12 जुलाई 2026 को सफलतार्पूवक सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, डीएफओ नीला एम की उपस्थिति में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जियो टैग भी कराये। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करे। जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ ही उन्हें बचाने के लिए ट्री गार्ड लगवाये। जनपद को 39,49,652 पौधरोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। सभी विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष से पूर्व गड्ढा तैयार करा ले तथा 01 दिन पूर्व पौधों का उठान सुनिश्चित करें। एक पेड़ मॉ के नाम थीम पर स्कूल के बच्चों को भी इस महाअभियान में शामिल करें। वृक्षारोपण के पश्चात हरितिमा एप पर फीडिंग कराये। जनसहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाये।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, उपवनाधिकारी बीना तिवारी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, पीडी अनिल कुमार,उप-कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *