Fri. Jul 10th, 2026

जिलाधिकारी ने बैठक में दिए सख्त निर्देश! खाद वितरण में किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग की शिकायत पाए जाने पर संबधित के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही

सिद्धार्थनगर: 09 जुलाई 2026

जिलाधिकारी ने बैठक में दिए सख्त निर्देश! खाद वितरण में किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग की शिकायत पाए जाने पर संबधित के विरूद्ध की जाएगी कठोर कार्यवाही

जिलाधिकारी ने बार्डर के समीप के सहकारी समितियों एवं निजी खाद की दुकानों का निरन्तर निरीक्षण करने का निर्देश दिया

बैठक में उर्वरक की उपलब्धता एवं वितरण के संबध में,खाद लेने वाले किसानों का आधार नम्बर एवं मोबाइल नम्बर वितरण रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें- जिलाधिकारी

सिद्धार्थनगर। जनपद में उर्वरक की उपलब्ध एवं वितरण के संबध में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने संबधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बार्डर के समीप के सहकारी समितियों एवं निजी खाद की दुकानों का निरन्तर निरीक्षण करे। इसके साथ ही खाद वितरण हेतु रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाकर खाद वितरण कराने का निर्देश दिया। खाद लेने वाले किसानों का आधार नम्बर एवं मोबाइल नम्बर वितरण रजिस्टर में अवश्य दर्ज करें। किसी भी प्रकार की ओवर रेटिंग नही होना चाहिए। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबधित के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, पीडी अनिल कुमार, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी रविशंकर पाण्डेय, एआरकोआपरेटिव प्रकाश गौतम, समस्त खण्ड विकास अधिकारी,व अन्य संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *