सिद्धार्थनगर: दिनांक 23 नवंबर 2025
एसओजी व थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम ने 36 घंटे के अंदर हत्या का किया खुलासा
थाना चिल्हिया के ग्राम बोकनार में हुई महिला की जघन्य हत्या में पति ही निकला पत्नी का हत्यारा
02 अदद आला कत्ल (ईंट) व 01 अदद खूनालुद जिंन्स का पैंन्ट तथा 02 अदद मोबाइल आदि बरामद
जनपदीय एसओजी व थाना चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम बोकनार में हुई महिला की जघन्य हत्या की घटना का 36 घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए अभियुक्त (मृतका के पति) को गिरफ्तार किया गया
सिद्धार्थनगर: दिनांक 21.11.2025 की रात्रि को थाना चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम बोकनार में 32 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई! इस सूचना पर उच्चाधिकारीगणों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा थाना चिल्हिया पुलिस द्वारा तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा गया तथा थाना चिल्हिया पर कमरुद्दीन पुत्र स्व0 अमीन निवासी बोकनार थाना चिल्हिया द्वारा लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि उसकी पत्नी हाजरा उम्र करीब 32 वर्ष कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गयी है । इस तहरीरी सूचना के आधार पर थाना चिल्हिया पर मु0अ0स0 मु0अ0सं0 110/2025 धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया था,डॉ0 अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल प्रयवेक्षण में राजेश कुमार चिल्हिया मय टीम व जनपदीय एसओजी पुलिस टीम का गठन किया गया था । गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक तरीको का प्रयोग करते हुये घटना कारित करने वाले अभियुक्त कमरुद्दीन पुत्र स्व0 अमीन निवासी बोकनार थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर सनसनीखेज घटना का 36 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण किया गया
पुलिस द्वारा अभियुक्त से पूछताछ में बताया गया कि दिनांक 21/11/2025 की रात लगभग 08 बजे कस्बा चिल्हिया से गेहूं पिसा कर आटा लेकर साइकिल से अपने घर पर पहुंचा तथा साइकिल अंदर खड़ा कर पत्नी से सब्जी बनाने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सोयाबीन की सब्जी बनाऊंगी इसी बात पर हम दोनों के बीच विवाद हो गया तब मैं अपनी पत्नी हाजरा को धक्का दिया तो वह झोपड़ी में जमीन पर गिर गई,तभी मेरे द्वारा ईट उठाकर अपनी पत्नी हाजरा के सिर पर कई बार वार किया गया जिससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया तथा खून बहने लगा जिससे वह बेहोश हो गई । तब मैंने दुपट्टे से उसका सर बांधा थोड़ी देर बाद हिलाडुला कर देखा तो मर चुकी थी तब मैं बचने के लिए अपनी पत्नी के शव को उठाकर चारपाई पर रख दिया,अपने बचने के लिए गांव के लोगों से यह कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी पत्नी की हत्या कर दी गई है । चूकिं मेरी पत्नी हाजरा से बच्चे न होने के कारण मै काफी परेशान रहता था,जिसको लेकर मेरे व पत्नी के बीच आये दिन विवाद होता रहता था ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-नि0 राजेश कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी,उ0नि0 वीरेन्द्र सिंह यादव, मु0आ0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार,आशुतोष धर दूबे, जनार्दन प्रजापति, आरक्षी वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव एसओजी टीम,आऱक्षी पीयूस यादव, पंकज वर्मा,चन्द्रजीत यादव थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर।

