Sat. May 30th, 2026

एसडीएम नौगढ़ ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल को किया निलंबित

एसडीएम नौगढ़ ने भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल को किया निलंबित

सिद्धार्थनगर,नौगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम नौगढ़ ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। पट्टा दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के ऑरोपी लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।जोगिया ब्लॉक के उदयपुर गांव निवासी इमरान ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए थे। इमरान के अनुसार, लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय ने पट्टा प्रमाणपत्र दिलाने और बड़े अधिकारियों को पैसा देने के नाम पर 50,000 रूपये की मांग की थी।शिकायतकर्ता ने साक्ष्यों के साथ बताया कि 21 फरवरी 2025 को लेखपाल अमित पांडे को मोबाइल के माध्यम से 3,000 रूपये ट्रांसफर किए गए,इसके बाद पवन मिश्र,राहुल मिश्र और कौसर अजीम की मौजूदगी में 31,000 रूपये नकद लिए गए।

डीएम को सौंपी गई इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम नौगढ़ ने लेखपाल को निलंबित कर रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।एसडीएम ने जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि 15 दिनों के भीतर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध आरोप पत्र “चार्ज शीट” तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *