महराजगंज,फरेंदा-21 दिसंबर 2025
एसीएमओ ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 31 मरीजो का किया गया चेकअप व उपचार- डॉ0. सीबी पांडेय
फरेंदा,महराजगंज: आज रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अन्तर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महदेवा दुबे में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0. नवनाथ प्रसाद व लेप्रोसी अधिकारी डॉ0.अनिल बर्नवाल ने औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ के निरीक्षण के दौरान मरीज उपचार कराते हुए मिले।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चिकित्साधिकारी डॉ0.सी0बी0 पांडेय द्वारा 31 मरीजो का इलाज किया गया। इस दौरान मरीजों का उपचार कर रहे डॉ0 सी0बी0 पाण्डेय ने बताया कि आज मेले में ज्यादातर मरीज बुखार,सर्दी,जुकाम,उच्च रक्तचाप व शुगर से संबंधी इलाज कराने आए हैं,झगरू उम्र (54) वर्ष को जांच के बाद शुगर की दवा दी गई। वहीं बंशीधर उम्र (64) वर्ष को उच्च रक्तचाप सम्बंधित परेशानी मिली जिसका उपचार किया गया। अंजली व सुभाष को खांसी,जुकाम व बुखार की दवा दी गई। पुष्पा, सुनीता व प्रभुदयाल का चर्मरोग संबंधी उपचार किया गया।
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में चेकअप कराने आए हुए मरीजो को फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी की देखरेख में ट्रेनी फार्मासिस्ट द्वारा मरीजों को सुचारू ढंग से दवा का वितरण किया गया। इस अवसर पर एएनएम किरण सिंह,लैब टेक्निशियन ऋषिकेश गुप्ता व वार्डब्वॉय आलोक कुमार व आनन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

