Thu. Apr 30th, 2026

प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने पीएम मोदी,श्रम रोजगार मंत्रालय व ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार को लिखा 11सूत्रीय मांग पत्र

लखनऊ,उत्तर प्रदेश: 22 दिसंबर 2025

News17 india से विजय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी- VK mishra

प्रदेश अध्यक्ष प्रधान संगठन के0के0 पांडे ने पीएम मोदी,श्रम रोजगार मंत्रालय व ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार को लिखा 11सूत्रीय मांग पत्र

राष्ट्रीय पंचायती ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने प्रधानमंत्री मोदी,श्रम रोजगार मंत्रालय व ग्रामीण विकास मंत्रालय,भारत सरकार,नई दिल्ली को लिखकर आग्रह पूर्वक निवेदन किया है कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एन्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में निम्न विन्दुओं को भी समायोजित किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष ने सादर निवेदन किया कि विकसित भारत गारेटी फॉर रोजगार एन्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वी बी जी राम जी) विधेयक का ग्राम प्रधान संगठन स्वागत करता है। कृपया इस सम्बंध में निम्न (11) विन्दुओं को भी समायोजित करने की कृपा करें! तथा कृत कार्यवाही से पत्र के द्वारा प्रदेश संगठन को भी अवगत कराने की कृपा करें।

1) कृपया मनरेगा के सभी लंबित टाइट अनटाइट भुगतान वर्ष 2023 से बाकी है! शीघ्रातिशीघ्र कराने की कृपा करें।

2) बाजार में मजदूरों की मजदूरी लगभग ₹400 से ₹500 तक है. वहीं राजमिस्त्री की बाजार में मजदूरी ₹700 से ₹800 तक है। कृपया (वी बी जी राम जी) विधेयक में मजदूरी का प्राविधान इसी सापेक्ष करने की कृपा करे।

3) मिस्त्री व मजदूर दोनों के भुगतान (वी. बी. जी राम जी) विधेयक के क्रियान्वयन में एक साथ हो।

4) कृपया विकसित भारत (वी. बी जी राम जी) विधेयक के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार ग्राम पंचायत में निहित हो।

5) (वी.बी जी राम जी) विधेयक के तहत् सामग्री (मेटेरियल) का भुगतान स्थानीय बाजार की रेट से हो,कृपया ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

6) (वी बी राम जी राम जी) योजना में ग्राम पंचायत (ग्राम सभा) के प्रस्तावों के अनुसार कार्य हो। इसमें अचानक से कार्य थोपे न जाये।

7) ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो तथा कार्य करवाने की जिम्मेदारी! कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत हो।

8) मनरेगा की तरह 60-40 के अनुपात की व्यवस्था न हो,जरूरत के अनुसार कच्चे व पक्के काम कराये जा सके,कृपया ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

9) पंचायती राज अधिनियम का पूरी तरह से पालन हो,इसका भी प्राविधान (वी बी राम जी राम जी) विधेयक के तहत प्राविधानित हो।

10) अन्य जन-हितकारी कार्य तथा अन्य अहैतुक सहायता जैसे कार्य भी (वी बी राम जी राम जी) विधेयक के तहत प्राविधानित हो।

11) सिचाई व्यवस्था (कैनाल वाटर व माइनिंगवाटर) से संबंधित समस्त कार्य भी (वी बी जी राम जी) विधेयक के तहत कराये जा सके, आवश्यकतानुसार जे.सी.बी. आदि मशीनों के उपयोग की भी अनुमति हो।

प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने अति विनम्रता पूर्वक सादर निवेदन किया है कि (वी बी जी राम जी) विधेयक में उपरोक्त सभी विन्दुओ को स्वीकार करने की कृपा करे,तथा कृत कार्यवाही से भी अवगत कराने की कृपा करे।

सादर प्रेषित। भवदीय, कौशल किशोर पान्डेय) प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन (उत्तर प्रदेश)

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *